How to start Datacenter or Domain and hosting business ?
Top Digital Marketing Companies
Top Flutter App Development Companies
How to earn money Online ?
How to start Ecommerce business ?
इंसानी खोपड़ियों से बने बर्तन, मानव त्वचा की कुर्सियां; अमेरिका का सबसे खौफनाक सीरियल किलर
BBDS App Download
× Bindass Bol Home About News Contact Search

अदरक-लहसुन का पेस्ट हफ्तों तक कैसे रखें फ्रेश? जानिए आसान टिप्स

File

फाइल फोटो

How to Preserve Ginger Garlic Paste: भारतीय रसोई में अदरक-लहसुन का पेस्ट एक बेहद ज़रूरी चीज़ है. यह पेस्ट खाने को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि इसकी खुशबू भी खाने में जान डाल देती है लेकिन एक आम परेशानी ये होती है कि ये पेस्ट कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है या इसका रंग बदलने लगता है. कई बार जब हम इसका जार खोलते हैं तो उसमें से अजीब गंध आती है या पेस्ट हरा हो गया होता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपका अदरक-लहसुन पेस्ट लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित बना रहे, तो नीचे दिए गए ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे.

1. नेचुरल प्रिजर्वेटिव मिलाएं
पेस्ट बनाते समय फ्रेश अदरक और लहसुन लें और साफ फूड प्रोसेसर में पीस लें. इसमें एक चुटकी नमक, एक बड़ा चम्मच तेल और एक बड़ा चम्मच सफेद सिरका मिलाएं. सिरका और नमक बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते और तेल पेस्ट को मुलायम बनाता है. ये मिश्रण पेस्ट को काला होने और जल्दी खराब होने से भी बचाता है.

2. पेस्ट को सूखा रखें
पेस्ट बनाते समय पानी न मिलाएं. पानी डालने से उसमें नमी बढ़ती है, जिससे बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और पेस्ट खराब हो जाता है. अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा तेल मिलाएं, लेकिन कभी भी पानी का इस्तेमाल न करें.

3. सही तरह से फ्रिज में स्टोर करें
पेस्ट को एक साफ, सूखे और एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें. हर बार पेस्ट निकालते समय सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें. अगर ठीक से रखा जाए तो ये पेस्ट 2-3 हफ्तों तक फ्रेश रह सकता है.

4. लंबे समय तक रखने के लिए फ्रीज करें
अगर आप पेस्ट को 1-2 महीने तक ताजा रखना चाहते हैं तो उसे फ्रीज करें. इसके लिए पेस्ट को आइस क्यूब ट्रे में भरें और जमा लें. जब जम जाए तो क्यूब्स को जिपलॉक बैग या एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें. ज़रूरत के समय एक क्यूब निकालें और सीधे इस्तेमाल करें.

5. इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर पेस्ट का रंग बदल गया है, अजीब गंध आ रही है या उसका स्वाद बदल गया है तो उसे फेंक दें. पेस्ट में कभी भी गीला चम्मच न डालें, इससे बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Aug 2025  ·  Published: 07:05 IST

स्किन केयर में क्यों शामिल करने चाहिए चिया सीड्स? जानें एक्सपर्ट की राय

File

फाइल फोटो

Chia Seeds: चिया सीड्स को आजकल सुपरफूड कहा जाता है, और इसकी वजह है इनमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व. ये छोटे-छोटे बीज न सिर्फ आपकी सेहत के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि स्किन की देखभाल में भी बेहद फायदेमंद हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर चिया सीड्स आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ बनाते हैं.

स्किन के लिए चिया सीड्स क्यों फायदेमंद हैं?
चिया सीड्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही, इनमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और उम्र के असर को कम करते हैं. इनके नियमित सेवन या स्किन पर इस्तेमाल से त्वचा कोमल, मुलायम और चमकदार बनती है.

घर पर बनाएं चिया सीड्स फेस मास्क
चिया सीड्स से बना फेस मास्क स्किन को गहराई से पोषण देता है. इसके लिए रातभर 1-2 चम्मच चिया सीड्स को पानी में भिगो दें. अगले दिन ये जेल जैसी बनावट में बदल जाते हैं. इस जेल को आप 1 चम्मच शहद या 1 चम्मच दही के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा तरोताजा और निखरा हुआ दिखता है.
 
DIY मॉइस्चराइजिंग मास्क
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो भीगे हुए चिया बीजों में मसला हुआ केला या एवोकाडो मिलाकर एक और असरदार फेस मास्क बना सकते हैं. केले और एवोकाडो में विटामिन A, C और E होते हैं, जो स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाते हैं.

चिया सीड्स को फेस स्क्रब की तरह कैसे इस्तेमाल करें?
चिया सीड्स एक बेहतरीन नेचुरल एक्सफोलिएटर भी हैं. आप पिसे हुए चिया बीजों को नारियल तेल या जैतून तेल में मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें. इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ और फ्रेश लगती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

09 Aug 2025  ·  Published: 07:07 IST

डेजर्ट जैसा स्वाद, डाइट जैसा फायदा; फिटनेस लवर्स के लिए चिया पुडिंग के 5 बेहतरीन ऑप्शन

File

फाइल फोटो

फिटनेस और हेल्दी डाइट को लेकर जागरूक लोगों के बीच चिया सीड्स काफी लोकप्रिय हो गए हैं. छोटे दिखने वाले ये बीज फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो पाचन और गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं. जब इन्हें भिगोकर पुडिंग बनाया जाता है, तो यह नाश्ते के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प बन जाता है.

फ्लोरिडा के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ हेल्दी चिया पुडिंग रेसिपी शेयर की हैं. ये रेसिपी दिखने में तो डेजर्ट जैसी लगती हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. आइए जानें कि इन्हें घर पर कैसे बनाया जा सकता है.

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Joseph Salhab (@thestomachdoc)

1. कोकोनट मैंगो चिया पुडिंग
दो लोगों के लिए ½ कप लाइट कोकोनट मिल्क, ¼ कप ग्रीक योगर्ट, 4 चम्मच चिया सीड्स, 1 चम्मच कद्दूकस किया नारियल और ¾ कप आम लें. सबको अच्छी तरह मिलाकर रात भर फ्रिज में रखें. सुबह ताजे आम के टुकड़ों के साथ सर्व करें. यह रेसिपी गर्मियों के लिए परफेक्ट है.

2. ब्लूबेरी चिया पुडिंग
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस रेसिपी के लिए ½ कप ब्लूबेरी, ¾ कप ग्रीक योगर्ट, 2 चम्मच मेपल सिरप और 3 चम्मच चिया सीड्स लें. ब्लूबेरी, योगर्ट और सिरप को ब्लेंड करें, फिर उसमें चिया मिलाकर फ्रिज में रख दें. सुबह ऊपर से ब्लूबेरी या डार्क चॉकलेट डालकर खाएं.

3. माचा लाटे चिया पुडिंग
माचा फ्लेवर पसंद करने वालों के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है. 1 कप ओट मिल्क, 2 चम्मच माचा पाउडर, ¼ कप चिया सीड्स और थोड़ा मेपल सिरप मिलाकर रात भर ठंडा करें. सुबह रास्पबेरी और बादाम से सजाकर खाएं.

4. रास्पबेरी चिया पुडिंग
½ कप रास्पबेरी, ½ कप दूध, ¼ कप योगर्ट, 3 चम्मच चिया सीड्स, 1 चम्मच नींबू रस और थोड़ा मेपल सिरप मिलाएं. रात भर ठंडा करें और सुबह ग्रेनोला या रास्पबेरी से गार्निश करें.

5. मैंगो चिया पुडिंग
1 बड़ा आम, ¾ कप योगर्ट, 2 चम्मच मेपल सिरप, एक चुटकी नमक और ½ कप चिया सीड्स मिलाकर रात भर रखें. सुबह ऊपर से आम के टुकड़े डालें और परोसें.

क्यों फायदेमंद है
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती. ये पाचन को सुधारते हैं और एनर्जी लेवल बनाए रखते हैं. इसलिए अगर आप हेल्दी, आसान और टेस्टी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं, तो चिया पुडिंग एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

24 Oct 2025  ·  Published: 14:55 IST

बाल झड़ना हुआ शुरू? आज ही लगाएं ये दो देसी सुपरस्टार

File

फाइल फोटो

अगर हर सुबह बाल झड़ने से आपका तकिया और ब्रश भर जाता है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. नानी-दादी के पुराने देसी नुस्खे आज भी असरदार हैं. नमें सबसे कारगर है आंवला और एलोवेरा का इस्तेमाल, जो बालों को जड़ से मजबूत और चमकदार बनाता है. आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है, नए बाल उगाने में मदद करता है और समय से पहले सफेद होने से रोकता है. वहीं एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देता है, डैंड्रफ और खुजली को कम करता है और बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है. आप इन दोनों का इस्तेमाल तीन तरीकों से कर सकते हैं.

आंवला-एलोवेरा हेयर मास्क

सामग्री:

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर या पल्प

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

  • 1 चम्मच नारियल तेल (यदि बाल सूखे हों)

विधि
सारी चीजें मिलाकर पेस्ट बनाएं, बालों की जड़ों पर लगाएं और 5 मिनट मालिश करें. 30-40 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें.

आंवला-एलोवेरा हेयर ऑयल

सामग्री

  • 1 कप नारियल तेल

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर या सूखे टुकड़े

  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

विधि
तेल को धीमी आंच पर गर्म करें, उसमें आंवला डालें और कुछ देर पकाएं. फिर एलोवेरा मिलाकर 2-3 मिनट पकाएं। ठंडा होने पर छान लें. हफ्ते में 2-3 बार इससे बालों की मालिश करें. इससे बाल झड़ना रुकता है और उनमें नेचुरल चमक आती है.

आंवला और एलोवेरा जूस

विधि
30ml आंवला जूस और 30ml एलोवेरा जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर रोज़ सुबह खाली पेट पिएं. यह शरीर को डिटॉक्स करता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है.

नतीजा
आंवला और एलोवेरा का ये कॉम्बिनेशन बालों को झड़ने से रोकने, स्कैल्प को हेल्दी रखने और नैचुरल शाइन लाने में बेहद फायदेमंद है.


BBDS Logo

Bindass Bol Dil Se

Written by: Taushif

04 Nov 2025  ·  Published: 22:10 IST